- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सनातन का झंडा हमेशा...

Uttar Pradeshउत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को महाकुंभ के बारे में ‘दुष्प्रचार’ करने की कोशिश करने के लिए विपक्षी नेताओं की आलोचना की और कहा कि इस आयोजन में आए श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या ने साबित कर दिया है कि ‘सनातन का झंडा’ हमेशा ऊंचा रहेगा।
महाकुंभ मेला 2025 बुधवार को महाशिवरात्रि पर अंतिम अमृत स्नान के साथ प्रयागराज में संपन्न हुआ
आदित्यनाथ ने प्रयागराज में एक समारोह में बोलते हुए कहा, ‘विपक्ष भ्रम पैदा करने के लिए फर्जी वीडियो का इस्तेमाल कर रहा था, लेकिन श्रद्धालुओं ने कुंभ में भारी संख्या में आकर उन्हें जवाब दिया उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वे विपक्ष के दुष्प्रचार अभियान से प्रभावित नहीं होंगे।’
उन्होंने कहा, ‘सनातन का झंडा कभी नीचे नहीं झुकेगा।’
आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया में कहीं भी ऐसा आयोजन नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ''इस आयोजन में 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया... अपहरण, चोरी या लूट की कोई खबर नहीं आई विपक्ष दूरबीन लगाकर कमियां निकालने की कोशिश करता रहा, लेकिन कोई कमी नहीं ढूंढ़ पाया।'' मुख्यमंत्री ने कहा, ''मौन अमावस्या पर मेला क्षेत्र में आठ करोड़ श्रद्धालु थे, लेकिन विपक्ष लगातार दुष्प्रचार और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता रहा।'' संयोग से, मौन अमावस्या के अवसर पर स्नान के दौरान संगम में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। इससे पहले आदित्यनाथ ने अपने दो उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के साथ स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और गंगा तट पर पूजा की। बाद में उन्होंने सफाईकर्मियों के साथ दोपहर का भोजन किया। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक सफाईकर्मी को 10,000 रुपये का विशेष बोनस देने की घोषणा की और यह भी कहा कि राज्य सरकार ने उनका वेतन बढ़ाने का फैसला किया है।





