उत्तर प्रदेश

23 मई से योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला विधानमंडल बजट सत्र, सचिवालय ने दी जानकारी

jantaserishta.com
14 May 2022 8:06 PM IST
23 मई से योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला विधानमंडल बजट सत्र, सचिवालय ने दी जानकारी
x
पढ़े पूरी खबर

कानपूर:योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला विधानमंडल बजट सत्र 23 मई से शुरू होगा और उसमें 26 मई को बजट पेश होगा। सत्र का 31 मई तक कार्यक्रम तय हो गया है। विधानसभा सचिवालय ने शनिवार को विधानसभा का तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया। विधानमंडल सत्र की शुरूआत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण से होगी। वे 23 मई को दोनों सदनों के समक्ष अभिभाषण पेश करेंगी। इसके बाद 24 व 25 मई को अभिभाषण पर आए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

26 मई को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए सदन में बजट प्रस्तुत करेंगे। 27 मई को भी अभिभाषण पर चर्चा होगी। जबकि 28 मई व 30 मई को बजट पर साधारण चर्चा होगी। 29 को बैठक नहीं होगी। 31 मई को बजट पास कराया जाएगा। इसके आगे का कार्यक्रम बाद में तय होगा। सत्र के दौरान भातखंडे राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय अध्यादेश 2022, उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन अध्यादेश 2022, उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अध्यादेश व उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अध्यादेश 2022 से संबंधित विधयेक सदन से पास कराए जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story