- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- घर में रखे पटाखों ने...
उत्तर प्रदेश
घर में रखे पटाखों ने लिया विस्फोट का रूप, बड़ा हादसा टला
Saba Naaz
19 Jun 2025 9:11 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : भदोही के चौरी बाजार की नट बस्ती में गुरुवार को दोपहर में एक मकान में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि कमरे की छत और दीवार जमींदोज हो गए।
तेज धमाकों की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों के बाहर निकल आए। कमरे में किसी के न होने से कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में पटाखे से विस्फोट होने की आशंका जताई गई। घटना के बाद खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया। पुलिस के आला अधिकारी से लेकर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। सैंपल जांच के लिए भेजा। दानुपट्टी निवासी लल्लू आतिशबाज बाज़ार के नट बस्ती में एक मकान में पत्नी, पुत्र और पुत्री के साथ रहता है।
लल्लू और उसका परिवार कालीन कंपनी में मजदूरी का कार्य करते है। सभी लोग रोटहा निवासी खुर्शीद के नट बस्ती में स्थित मकान में रहते हैं। गुरुवार को दोपहर तेज धमाकों के साथ अचानक ब्लास्ट हुआ तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मकान पीछे हिस्से वाले एक कमरे में धमाका होने से छत और दीवार धराशायी हो गई। खबर मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सिलेंडर फटने की बात कहकर लौट गई। पुलिस को मौके से सिलेंडर नहीं मिला, लेकिन विस्फोटक पदार्थ की महक जरूर आ रही थी।
प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से पूछताछ की ओर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। सीओ औराई नरेश कुमार ने भी घटना स्थल का दौरा किया। खुफिया विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से कोई सिलेंडर बरामद नही हुआ है। फॉरेंसिक टीम सैंपल लेकर गई है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। चौरी बाजार की नटबस्ती में गुरुवार को हुए विस्फोट ने एक दशक पुराने रोटहां प्रकरण की याद को ताजा कर दिया। साल 2019 में एक कालीन कंपनी में विस्फोटक सामग्री में विस्फोट हो गया था। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। घटना की जांच के लिए एटीएस जैसे एजेंसी को भी आना पड़ा। नट बस्ती में हुए ब्लास्ट ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।
Tagsघरपटाखोंविस्फोटरूपहादसाटलाhomefirecrackersexplosionformaccidentavertedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





