उत्तर प्रदेश

भूसे की कूप से उठी आग ने छह घरों को लिया चपेट में

Shantanu Roy
14 Feb 2023 10:04 AM GMT
भूसे की कूप से उठी आग ने छह घरों को लिया चपेट में
x
बड़ी खबर
औरैया। औरैया जिले के विकास खण्ड सहार के गांव पुरवा छब्बा में भूसे की कूप में अचानक आग लग गई। आग ने तेज हवा के कारण विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीण आग बुझाने आए लेकिन आग बढ़ती गई और छह घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन घण्टे की मशक्कत से आग पर काबू पा पाया लेकिन तब तक छह ग्रहस्थी जलकर राख हो गई। आग से चार लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। पूर्वा छब्बा गांव में विनय कुमार का भूसे का कूप रखा था। जिसमें सोमवार की दोपहर किसी कारण आग लग गई।
तेज हवा चलने के कारण आग ने एकदम विकराल रूप ले लिया। ग्रामीण बुझाने पहुंचे। आग बुझाने में विनय की पुत्री लवली झुलस गई। आग बढ़ती गई और एक एक कर छह घरों को अपने आवेश में ले लिया। पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।तब तक विनय कुमार, रामकिशोर, अंकित, चेतराम, सुदित, हरिराम, उदय मोहन की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पर सीओ महेंद्र प्रताप, बेला एसओ सुधीर भारद्वाज पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग की है।
Next Story