- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- हर्षोल्लास से मनाया...
उत्तर प्रदेश
हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-उल-मिलादुन्नवी का पर्व
Shantanu Roy
9 Oct 2022 2:46 PM GMT

x
बड़ी खबर
एटा। एटा में कड़ी सुरक्षा के बीच आज ईद-उल-मिलादुन्नवी का जुलूस निकाला गया। मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने सड़कों पर निकलकर हाथों में धार्मिक झंडे लेकर हजरत मोहम्मद की शान मे नारे बाजी की। सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश को देखते हुए जलूस निरस्त कर दिया गया। हालांकि बारिश थमने पर दोबारा लोग एकत्रित हो गए और बरावफात का जलूस निकाला गया। बरावफात का जुलूस होली मोहल्ले से शुरू होकर पटियाली गेट, ठंडी सडक, जीटी रोड, घंटा घर होता हुए होली मोहल्ला पहुंचा। जहां चिल्ला वाली मस्जिद के पास बरावफात का जुलूस समाप्त हो गया।
जुलूस वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन में पूरे जनपद में निकाला गया । पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे। इस दौरान जहीर अहमद ने बताया कि आज हजरत मोहम्मद के जन्म दिवस के अवसर पर बड़े ही हर्षोल्लास से निकाला जा रहा है। ईद-उल-मिलादुन्नवी का जलूस। उन्होंने कहा कि एटा जनपद में पिछले 50 सालों से भी अधिक समय से ये जलूस परंपरागत तरीके से निकाला जाता है। जुलूस में हर समाज व वर्ग के लोगो ने सहभागिता की। 571ईस्वी में रविउल अव्वल महीने की 12वीं तारीख को अरब के मक्का में हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था।
Next Story