- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- छह लाख के कर्ज तले...

x
Bijnor बिजनौर : बिजनौर के गांव टंढेरा में ग्रामीण पुखराज ने पत्नी और दो बेटियों के साथ जहर निगल लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई।
ग्रामीण की हालत गंभीर है। मुफलिसी में गुजर बसर करने वाले इस परिवार पर साहूकारों और फाइनेंस कंपनियों का करीब छह लाख रुपये का कर्जा बताया जा रहा है। एक कर्ज की मासिक किस्त 25 जून तक जमा करनी थी, जिसे वह नहीं कर पाया था। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे पुखराज सिंह (52), उसकी पत्नी रमेशिया (50), बेटी अनीता उर्फ नीतू (21), सविता उर्फ शीतू (18) ने जहर निगल लिया। इनकी हालत बिगड़ी तो तो सभी सदस्य झोपड़ी से बाहर की ओर दौड़े।
ग्राम प्रधान रईस अहमद ने पुलिस को सूचना दी। करीब 8:30 बजे चारों को नूरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को बिजनौर मेडिकल अस्पताल भेज दिया। जहां रमेशिया और अनीता की मौत हो गई, जबकि यहां से रेफर हुई छोटी बेटी शीतू ने मेरठ मेडिकल अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुखराज की हालत भी बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार पुखराज और उसकी पत्नी ने गांव के साहूकारों और फाइनेंस कंपनियों से कर्ज ले रखा था। गरीबी में वह कर्ज की अदायगी नहीं कर पा रहे थे।
कर्ज की अदायगी और तकादा बढ़ने पर पुखराज का अपने बेटे सचिन से झगड़ा भी रहता था। बताया गया कि पुखराज घोड़ा बुग्गी चलाकर ईंट भट्ठों पर मजदूरी करता था। उसका बेटा सचिन भी मजदूरी करता है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी देहात विनय कुमार सिंह, एसडीएम और सीओ ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। डीएम ने मामले की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
Tagsकर्जपरिवारजहरDebtfamilypoisonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





