उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट...इतने रुपये हो गया सस्ता, जानिए रेट

Shantanu Roy
5 Sep 2022 9:36 AM GMT
लखनऊ में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट...इतने रुपये हो गया सस्ता, जानिए रेट
x
बड़ी खबर
लखनऊ। यूपी में सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर आई है। बीते रविवार देश में सोने का भाव में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन आज सोमवार को लखनऊ में सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 46,700 रुपये है, रेट 24 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव 50, 950 रुपये है। वहीं, 1 किलो चांदी का रेट 51,600 है।
आज सोने का दाम है
बता दें कि देश में आज 22 कैरेट सोने का दाम 46,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 50,780 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, लखनऊ में आज का रेट 51,760 है, जो कल भी 51,760 रुपये था। वहीं, चांदी के दाम में 800 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है। आज 1 किलो चांदी का रेट 54,000 है। वहीं, कल चांदी का रेट 54,800 था।
कैसे जानें सोने की शुद्धता
सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर लोग 22 कैरेट का सोना लेते हैं। वहीं, कुछ लोग 18 कैरेट का सोना भी खरीदते हैं क्योंकि जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होता है।
जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
Next Story