उत्तर प्रदेश

युवती को धमकी देकर रंगदारी वसूलने वाला गिरफ्तार

Admin Delhi 1
21 Aug 2023 11:55 AM IST
युवती को धमकी देकर रंगदारी वसूलने वाला गिरफ्तार
x
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया

झाँसी: कोतवाली क्षेत्र में एक गांव की युवती की फोटो वायरल कर रंगदारी वसूलने व छेड़खानी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया. एक गांव निवासी युवती ने मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि गोलू उर्फ आलोक ने उसकी की फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की दे कर रुपये मांगे और छेड़खानी की. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सुबह जोल्हूपुर मोड़ में गोलू के मौजूद होने की खबर मिलने पर एडिशनल इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ दलबल समेत मौके पर पहुंच गए जोल्हूपुर मोड में घेराबंदी करके इस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ ने आरोपी युवक गोलू उर्फ आलोक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल सेट तथा अन्य सामान बरामद करने में सफलता किया.

Next Story