- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जोश इतना चढ़ा कि गंगा...
उत्तर प्रदेश
जोश इतना चढ़ा कि गंगा बैराज पर मण्डलायुक्त ने लगाया अपने हाथ से तिरंगा
Shantanu Roy
13 Aug 2022 6:15 PM GMT

x
बड़ी खबर
कानपुर। देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को कानपुर में हर तरफ तिरंगा लगाने और तिरंगा वितरित करने का अभियान जारी रहा। सैकड़ों स्थानों पर लोगों ने घर-घर तिरंगा लगाया। जोश इतना चढ़ा कि गंगा बैराज पर सीढ़ी के सहारे मण्डलायुक्त डा. राज शेखर ने अपने हाथ से तिरंगा झंडा लगाया। हर तरफ तिरंगे की जोश में लोग खुली कार में तिरंगा लहराते हुए निकले। होमगार्ड विभाग द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा रैली को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ग्रीनपार्क से शुरू होकर पार्वती बांग्ला रोड होते हुए सीएसए कैलाश भवन में समाप्त हुई, जिमें जिले के 400 होमगार्ड जवानों ने तिरंगा लेकर मार्च किया।
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने निकाली तिरंगा यात्रा
नौबस्ता से कबिनेट मंत्री राकेश सचान ने तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने पहले तिरंगा लहराते हुए मोटर साइकिल पर बैठे और आगे बढ़ते गए। वहीं सांसद सत्यदेव पचौरी ने तिरंगा जनजागरण मार्च निकाला और जय हिंद के नारे लगाए। भाजपा पार्षदों ने शनिवार को घर-घर तिरंगा लगाया। विजय नगर पार्षद घनश्याम गुप्ता और शास्त्री नगर पार्षद राघवेंद्र मिश्रा ने घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा बांटे। वहीं लोगों को तिरंगे को सम्मान के साथ रखरखाव के लिए भी कहा। पार्षद राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि करीब 3 हजार घरों में तिरंगा लगा चुके हैं।
पुलिस कमिश्नर बी पी जोगदंड ने कहा कि भारत को अग्रणी राष्ट्र बनाने में सबकी अहम भूमिका राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में 'अमृत महोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि बी पी जोगदंड (आईपीएस) पुलिस कमिश्नर ने वृक्षारोपण व झंडा वितरण किया। जोगदंड ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष पर पुलिस लाइन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पौधारोपण व झंडा वितरण कार्यक्रम कर राष्ट्र को एक संदेश दिया है। देश को अपने प्राणों को न्योछावर कर आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी, जब हम सब देश को उत्कृष्ट व विकसित देश बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करे, समाज में हर व्यक्ति को जागरूक करें। आईपीएस संयुक्त पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा आजादी के 75वें महोत्सव पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पौधारोपण आने वाले 75 वर्ष के लिए किया है।
जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस कमिश्नर आनंद कुलकर्णी ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के साथ-साथ परिषद सामाजिक सेवाओं में भी सदैव अग्रणी भूमिका का निर्वहन करती रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने बताया कि परिषद कोरोना महामारी, आपदा, सामाजिक सेवाओं में सदैव आगे बढ़चढ़ कर अपनी भूमिका का निर्वहन करती रही है। भारत व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मनाए जा रहे आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण व झंडा वितरण कार्यक्रम कर देश को अपने प्राणों को न्योछावर कर आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
Next Story