उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों की काम बंदी का असर शहर में गंदगी के रूप में दिखा

Admin Delhi 1
3 April 2023 6:21 AM GMT
कर्मचारियों की काम बंदी का असर शहर में गंदगी के रूप में दिखा
x

आगरा न्यूज़: एक ओर नगर निगम में शहर मशाल जुलूस निकालकर जनता को सफाई के प्रति जागरूक रहा है वहीं दूसरी नगर निगम के कर्मचारियों का हाल है कि शहर से कचरा नहीं उठा रहे हैं. शहर में कई इलाकों में कूड़े के ढेर लगे रहे. खंदारी क्षेत्र में डस्टबिन तक साफ नहीं किए गए.

नगर निगम में को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनी के कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया था. इसकी वजह से शहर में कचरा नहीं उठा. नगर निगम और कंपनी के अधिकारियों के मध्य हुई वार्ता के बाद दोपहर बाद काम शुरू किया गया था लेकिन तब तक शहर के हालात खराब हो चुके थे. की छुट्टी की वजह से निगम के कर्मचारियों की आमद रही. आउटसोर्सिंग कर्मचारियों और कंपनी के कर्मचारियों की मदद से सफाई कराई गई लेकिन के अतिरिक्त कचरे की वजह से भी पूरी तरह से कचरा नहीं उठ पाया. खंदारी क्षेत्र में कई स्थानों पर डस्टबिन भरे रहे. खंदारी क्षेत्र के निवर्तमान पार्षद विवेक तोमर ने बताया कि उनके क्षेत्र में कचरा नहीं उठ पाया.

मंदिरों के आसपास की सफाई: नगर निगम के कर्मचारियों ने त्योहार के मद्देनजर एक काम यह किया कि धार्मिक स्थलों के आसपास के विशेष सफाई अभियान चलाया. वहां सफाई करने के बाद उन्होंने चूने छिड़काव भी किया तो कुछ मंदिरों के बाहर रंगोली भी सजाई.

Next Story