उत्तर प्रदेश

डॉक्टर ने किया महिला का रेप, नशीला इंजेक्शन देकर बनाया हवस का शिकार

Nilmani Pal
7 Nov 2021 3:47 PM GMT
डॉक्टर ने किया महिला का रेप, नशीला इंजेक्शन देकर बनाया हवस का शिकार
x

DEMO PIC 

शर्मनाक घटना

यूपी के बरेली जिले के सैदपुर हॉकिंस इज्जतनगर में एक डॉक्टर ने अपने ही डेंटल क्लीनिक में महिला को नशीला इंजेक्शन देकर रेप किया। उसका वीडियो बनाया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। इज्जतनगर थाने में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सैदपुर हॉकिंस के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी के दांत में दर्द हो रहा था। जिस पर वह 16 अक्टूबर को प्रकाश डेंटल लैब पर डॉ रवेंद्र को दिखाने गई। डॉक्टर ने कहा कि दांत उखाड़ कर दूसरा दांत लगा देंगे। शाम को चार बजे डॉक्टर रवेंद्र ने महिला को अपने क्लीनिक पर बुलाया। महिला जब क्लीनिक पर गई, उस वक्त वहां कोई नहीं था। डाक्टर ने गेट बंद कर पर्दा डाल दिया। इसके बाद महिला को नशीला इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दिया। उसका दांत उखाड़ा। इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो बना ली।

महिला को जब होश आया तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। महिला ने इसकी शिकायत डाक्टर से की। जिस पर डाक्टर ने उसे धमकी दी कि वीडियो वायरल कर देंगे। इसकी वजह से महिला घबरा गई। वह अपने घर में गुमसुम और परेशान सी रहने लगी। तीन नवंबर को प्रॉपर्टी डीलर पति के ज्यादा पूछने पर महिला ने डॉक्टर की करतूत के बारे में बताया। कहा कि डॉक्टर ने उसके साथ गलत काम कर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। जिसके बाद मामले की तहरीर इज्जतनगर थाना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि महिला की तहरीर पर डॉ रवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्राथमिक जांच पड़ताल में महिला के साथ रेप की पुष्टि हुई है। डॉक्टर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

आधी रात को डॉक्टर ने महिला के मोबाइल पर फोन किया। उनकी बातचीत सुनकर प्रॉपर्टी डीलर का माथा ठनक गया। डॉक्टर ने महिला से कहा कि जो कुछ हुआ, तुम्हारी मर्जी से हुआ। अब बात आगे बढ़ाई तो अच्छा नहीं होगा। तुम्हारा वीडियो मेरे पास है। पूरी जानकारी होने के बाद प्रॉपर्टी डीलर ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस को दोनों के बीच हुई आडियो रिकार्डिंग भी दी गई है।

Next Story