उत्तर प्रदेश

डीएम ने फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिये निर्देश।

Admin Delhi 1
18 Jan 2023 2:43 PM GMT
डीएम ने फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिये निर्देश।
x

संत कबीर नगर: जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को सुनते हुए तत्काल सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यकतानुसार मौके का निरीक्षण करते हुए अबिलम्ब निस्तारण के निर्देश दिये।

जन सुनवायी करते हुये जिलाधिकारी ने उपस्थित पात्र फरियादियों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल भी वितरित कराया।

जिलाधिकारी के जनता दर्शन में भारतीय स्टेट बैंक शाखा खलीलाबाद के मुख्य शाखा प्रबंधक द्वारा पात्र लाभार्थियों को कंबल वितरित किया गया

इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, ओएसडी बलदाऊ शर्मा एवं फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।

Next Story