उत्तर प्रदेश

भड़क गए हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष, पुलिस वालों से हाथापाई, गिरफ्तार

jantaserishta.com
14 April 2022 5:21 PM IST
भड़क गए हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष, पुलिस वालों से हाथापाई, गिरफ्तार
x

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ऋतिक त्यागी को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोकने पर हंगामा हुआ. पुलिस के रोकने पर जिलाध्यक्ष की पुलिसकर्मी से नोक-झोंक हो गई, जिसके बाद जिलाध्यक्ष ऋतिक त्यागी ने बीच सड़क पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और एक सिपाही को थप्पड़ तक मार दिया.

इसके साथ ही ऋतिक त्यागी ने सिपाही की वर्दी तक फाड़ दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया. हापुड़ नगर कोतवाली के पक्काबाग पर पुलिस बुधवार देर शाम चेकिंग कर रही थीं. तभी हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ऋतिक त्यागी की बुलेट बाइक को पुलिस ने रोक लिया और गाड़ी के कागज दिखाने को कहा गया.
इसके बाद जिलाध्यक्ष ऋतिक त्यागी ने बीच सड़क पर बाइक छोड़ कर पुलिस से नोक-झोंक करने लगे, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि ऋतिक ने वहां चेकिंग कर रहे सिपाही सोनवीर के साथ मारपीट करना शुरू दिया और सिपाही को थप्पड़ तक मार दिया. कथित रूप से वर्दी भी फाड़ दी. मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज इन्द्रकांत यादव के साथ भी धक्कामुक्की हुई.
इसके बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गए. गिरफ्तारी की सूचना मिलती ही बीजेपी के अलग-अलग संगठनों के कार्यकर्ता थाना में जमा होने लगे. पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ऋतिक त्यागी पर हापुड़ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story