उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने मलेरिया एवं डेंगू जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Admin4
19 Dec 2022 11:55 AM GMT
जिलाधिकारी ने मलेरिया एवं डेंगू जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
x
मेरठ। फैमिली हेल्थ इंडिया द्वारा संचालित एम्बेड परियोजना मेरठ जनपद में पिछले तीन माह से दो सौ बस्तियों में स्वस्थ्य विभाग के सहयोग से कार्य कर रही है। जिसका उद्देश्य मच्छरजनित बीमारियों से उन्मूलन में सहयोग करना है। आज कलक्ट्रेट परिसर से इस कार्यक्रम के तहत एक जनजागरूकता रथ को जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ मेरठ जनपद की दो सौ कार्यक्षेत्र बस्तियों में जाकर समुदाय को मच्छरों से होने वाले रोगों और उनसे बचने के उपायों के बारे में जानकारी देगा। इसके साथ ही जागरूक भी करेगा। गीतों व पोस्टर्स के माध्यम से लोगो को मच्छरों द्वारा होने वाले रोगों के लक्षण व बचाव के सन्देश दिए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि पूरी दुनिया में हर साल मलेरिया से लगभग छः लाख से ज्यादा मौते होती हैं। डेंगू और मलेरिया दोनों जानलेवा बीमारिया हैं पांच वर्ष से कम बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इससे सबसे अधिक खतरा रहता है हम मच्छर की प्रजाति को ख़तम नहीं कर सकते पर अपने घर व आस पास की साफ़ सफाई करके इसे कम कर सकते हैं। मच्छर के काटने से खुद को बचा सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी जनमानस से आग्रह किया है कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा मच्छरदानी का प्रयोग करें।
Admin4

Admin4

    Next Story