- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- चाचा-भतीजे में फिर...
चाचा-भतीजे में फिर बढ़ी दूरियां, शिवपाल यादव बोले- हनुमान ने ही राम को जिताया युद्ध

इटावा: लखनऊ में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में विधायक दल की बैठक हुई. इसमें सपा के चुने हुए विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लगाई. लेकिन इस बैठक के बीच एक ऐसी घटना हुई, जिसने सभी का ध्यान खींचा. दरअसल, इस बैठक में शिवपाल यादव को नहीं बुलाया गया था. इसके बाद शिवपाल ने कहा था कि वह 2 दिन से बैठक का इंतजार रहे थे. लखनऊ से वह सीधे इटावा पहुंचे. यहां एक कार्यक्रम में उनका दर्द छलक उठा. उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए रामायण और महाभारत के चरित्रों का उदाहरण दिया. साथ ही कहा कि हमें हनुमान की भूमिका याद रखनी चाहिए, क्योंकि उन्हीं की वजह से राम युद्ध जीत सके थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





