उत्तर प्रदेश

पुल से कूदे युवक की उतराई मिली लाश

Admin4
29 April 2023 10:15 AM GMT
पुल से कूदे युवक की उतराई मिली लाश
x
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया क्षेत्र के पहलू का पुरा गांव में गुरूवार को किसी बात से नाराज 19 वर्षीय अमन कुमार ने इमिलिया घाट पुल से वरूणा में कूदकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद शुक्रवार को उसका उतराया शव मिला। सूचना पर कैंट पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची तब शव निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमन कुमार पहलू का पुरा दलित बस्ती के ओमप्रकाश का बेटा था। ओमप्रकाश पेशे से राजगीर मिस्त्री हैं। बताया जाता है कि प्रेम प्रपंच का कोई मामला था। इससे क्षुब्ध होकर अमन ने गुरूवार को इमिलिया घाट पुल से वरूणा में छलांग लगा दी। उसके कूदने की सूचना पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। एनडीआरएफ की टीम पहुंची।
काफी तलाश के बाद उसका पता नही चला। रात हो जाने के कारण एनडीआरएफ की टीम लौट गई। शुक्रवार को गांव के लोगों ने उसका उतराया शव देखा तो फिर पुलिस को सूचना दी। एनडीआरएफ की टीम दोबारा पहुंची। इसके बाद शव निकाला गया। मौके पर गांववालों की भीड़ जुट गई थी। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमन चार भाइयों में तीसरे नम्बर का था।
Next Story