उत्तर प्रदेश

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Rani Sahu
22 Oct 2022 11:10 AM GMT
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
x
दो दिन पहले भदोखर थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में फांसी पर लटकते मिले विवाहिता के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा सनसनीखेज खुलासा किया है
रायबरेली। दो दिन पहले भदोखर थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में फांसी पर लटकते मिले विवाहिता के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला का गला घोंटकर उसके शव को फांसी पर लटकाया गया था। यह काम उसके पति ने ही किया था।
शुक्रवार को गांव की महिला पूनम सिंह का शव घर में फांसी पर लटका हुआ मिला था। मामले में पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया है। पुलिस के दावा है कि महिला का उसके दुपट्टे से गला घोंटा गया था , जिसकी पुष्टि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में हुई है। एक कृत्य इसके पति बबुंदर सिंह ने किया है।
पुलिस का कहना है कि बबुंदर सिंह से एक महिला से संबंध थे। जिसको लेकर उसकी पत्नी एतराज करती थी। इसी बात के दोनो के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था। घटना की पति ने अपनी पत्नी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी । उसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फांसी पर लटका दिया था।
सीओ सिटी बंदना सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपित पति को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। मामले में मृतका के भाई अशोक कुमार सिंह निवासी बघौड़ा थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर की ओर से हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

सोर्स - अमृत विचार,

Next Story