उत्तर प्रदेश

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

Admin4
15 July 2023 2:12 PM GMT
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
x
कानपुर देहात। कस्बा के इंद्रानगर मोहल्ले में शुक्रवार को देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में महिला फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने दहेज को लेकर आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं तीन महीने पहले मृतका ने पति पर दहेज की मांग की लेकर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जो अभी विचाराधीन है।
पुखरायां कस्बे के इंद्रानगर निवासिनी निशा ठाकुर (24) की शुक्रवार को देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से धोती से लटका शव देख मकान मालिक आकाश साहू ने पुलिस को सूचना दी थी। रात में ही सीओ रविकांत गौड़, कोतवाल प्रमोद शुक्ला व पुखरायां चौकी इंचार्ज अनुज अवस्थी ने घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतका की बड़ी मां रामदेवी पत्नी नरेंद्र सेंगर जो मृतका के घर के बगल में रहती हैं। उनसे पूछताछ की थी।
उनका आरोप था कि शुक्रवार की शाम पति मोहित ठाकुर मृतका के साथ मारपीट कर रहा था। तब उनकी छोटी बेटी दीक्षा मृतका के यहां थी। उसने फोन पर मारपीट की आवाज जब सुनवाई। तब मृतका के पति से फोन पर ही कहा था कि वह सुबह बेटी को ले जाएंगे और मारपीट न करें। उसके बाद छोटी बेटी घर आ गई। रात में उन्हें जानकारी हुई कि निशा फंदे पर लटकी मिली है।
Next Story