उत्तर प्रदेश

घर के दो कमरों में मिला दंपत्ति का शव, पुलिस ने जताई ये आशंका

Shantanu Roy
5 Jun 2022 6:20 PM GMT
घर के दो कमरों में मिला दंपत्ति का शव, पुलिस ने जताई ये आशंका
x
बड़ी खबर

मथुरा। मथुरा में रविवार शाम को एक दंपति के शव उनके घर में ही खून से लथपथ मिले। दोनों के शव अलग-अलग कमरे में पड़े थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला थाना गोविंदनगर इलाके की पॉश कॉलोनी जगन्नाथपुरी का है।

कृष्ण कुमार कौशिक उर्फ निमाई पंडित, पत्नी साधना कौशिक और उनके बच्चे के साथ जगन्नाथपुरी में रहते थे। उनके बच्चे अलग कमरे में सो रहे थे। अचानक चली गोली की आवाज सुनकर बच्चे जाग गए। भागकर दूसरे कमरे में गए तो उन्होंने अपने पिता का शव पड़ा देखा। इसके बाद मां के कमरे की तरफ भागे, वहां मां का शव पड़ा था। माता-पिता का शव देख बच्चे बदहवास हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या करने का अंदेशा
पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। संभावना जताई जा रही है कि पिस्टल से निताई पंडित ने पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद आत्महत्या कर ली। SP सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि कृष्ण कुमार और उनकी पत्नी साधना की मौत हुई है। यह हत्या है या आत्महत्या, इसकी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम मौके पर है। कितने राउंड फायरिंग हुई है, इसकी भी जांच की जा रही है। यह घटना जहां हुई है, वहां से श्रीकृष्ण जन्मस्थान से करीब 300 मीटर दूर है। यह इलाका यलो जोन में है। ऐसे में इस वारदात से सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या।
Next Story