- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुठभेड़ में घायल बदमाश...
उत्तर प्रदेश
मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार, बोला—‘पुलिस ने दो दिन पहले उठा लिया था’
Saba Naaz
28 Jun 2025 5:13 PM IST

x
Badaun बदायूं : बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।
पुलिस ने बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके खिलाफ लूट, चोरी समेत 13 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसहैत थाना पुलिस शुक्रवार रात किशनी खेड़ा गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
सीओ का कहना है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। उससे वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश ने अपना नाम कदीर पुत्र शकील निवासी हरेंडी थाना उसहैत बताया। पुलिस ने बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला तो उसके खिलाफ आपराधिक 13 मुकदमे दर्ज निकले। जिसमें लूट, चोरी गैंगस्टर जैसे मामले शामिल है। पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक, तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Tagsमुठभेड़घायलगिरफ्तारEncounterinjuredarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





