उत्तर प्रदेश

अपराधी ने युवक को घर से बुलाया और मार दी गोली

Admin4
7 May 2023 10:11 AM GMT
अपराधी ने युवक को घर से बुलाया और मार दी गोली
x

वाराणसी। चोलापुर थाना के खनांव गांव निवासी सोनू राजभर (27) रो मनबढ़ ने गोली मार दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को पहले चोलापुर सीएचसी भर्ती कराया गया। बाद में चिकित्सक ने उसे कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति गंभीर होने पर सोनू को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस मामले में परिजनों ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

सोनू को गोली मारनेवाले आरोपित का नाम धीरेंद्र यादव बताया गया है। वह भी खनांव गांव का निवासी है और अपराधी प्रवृत्ति का है। बताया जाता है कि धीरेंद्र व सोनू में दोस्ती थी। दोनों सुबह मैदान में दौड़ लगाते थे। दोनों में रूपये के लेन-देन का विवाद था। सुबह धीरेंद्र ने फोनकर सोनू को बुलाया और उससे रूपये मांगने लगा। विवाद बढ़ने पर धीरेंद्र ने तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके हाथ व पेट पर लगी है।

धीरेंद्र ने वर्ष 2011 में एक व्यक्ति की हत्या की थी। इसके अलावा भी वह और भी अपराधिक घटनाएं कर चुका है। घटना के बाद से आरोपित धीरेंद्र फरार है। पुलिस उसकी तलाश में उसके सगे-सम्बंधियों और परिचितों के यहां दबिश दे रही है।

Next Story