- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- SDM कार्यालय के सामने...
उत्तर प्रदेश
SDM कार्यालय के सामने आग की लपटों से जल गए गोवंश, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार
Shantanu Roy
29 Oct 2022 12:09 PM GMT

x
बड़ी खबर
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने गोवंश को आग की लपटों से जला दिया गया। इस मामले की में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। उसी वीडियो को देखने के बाद जिलाधिकारी ने आरोपियों को जेल भेजने और कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
बता दें कि अमेठी में छुट्टा जानवरों के लिए गौशाला बनाए गए है। जिसके बाद भी गोवंश रास्ते पर घुमते रहते है। वहीं, इस पर अमेठी तहसील के सीनियर अधिवक्ता राजेश मिश्र ने बताया कि छुट्टा जानवर समूह में तहसील परिसर के अंदर घूमते रहते हैं। जिससे जानवरों को डराने-धमकाने और भगाने के लिए आरोपियों ने आग की लपट दिखाया था। जिससे गोवंश जल गए, लेकिन बाकी आरोपियों की मंशा जलाने की नहीं थी।
घटनास्थल पर खड़ी थी पुलिस
उन्होंने कहा कि घटना के दौरान पुलिस भी खड़ी थी। मिश्र ने बताया कि छुट्टा सांड कई मोटरसाइकिल तोड़ दिए थे। जिससे सांडों को भगाने के लिए लपटें दिखा रहा था। जिले के 13 ब्लाकों में 94 गौशाला बनाए गए हैं। गौशाला में जानवरों की देखभाल के लिए चौकीदार रखे गए हैं। इसके बाद सेकेट्री, एडीओ पंचायत,बीडीओ, ग्राम प्रधान और डॉक्टरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाकी निगरानी के लिए सीडीओ और जिलाधिकारी है।
छुट्टा जानवरों की नहीं है धरपकड़
गौशाला के निगरानी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारियों की है। लेकिन अधिकांश बीडीओ गृह जनपद में तैनात हैं। जिससे वे ब्लाकों में निवास नहीं करते हैं। इसलिए छुट्टा जानवरों की धरपकड़ नहीं है। जिससे जानवरों का समूह सड़कों पर घूमते-फिरते रहते हैं।
Next Story