- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गोरखनाथ मंदिर पर हमले...
उत्तर प्रदेश
गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
Admin Delhi 1
30 Jan 2023 6:18 PM IST

x
गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के हमले मामले में दोषी करार दिए गए अहमद मुर्तजा अब्बासी को फांसी की सजा सुनाई गई है।
सोमवार को मामले में एटीएस-एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। बीते दिनों कोर्ट की ओर से मुर्तजा यूएपीए, देश के खिलाफ जंग छेड़ने और जानलेवा हमले के आरोप में दोषी करार दिया गया था।
सोमवार को मुर्तजा को सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश किया गया था। एटीएस-एएनआई की कोर्ट ने मुर्तजा को फांसी की सजा सुनाई है।
गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी ने मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी सिपाहियों पर बांके से हमला किया था। कोर्ट ने सजा सुनाने के दौरान इसे देश के खिलाफ जंग छेड़ने का मामला माना है।
Next Story





