- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तंत्र-मंत्र के चक्कर...
उत्तर प्रदेश
तंत्र-मंत्र के चक्कर में दंपति पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से किया हमला
Admin4
20 Jun 2023 1:31 PM GMT

x
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में उमरापुर मजरे पिलखिनी में घर के बाहर सो रहे दंपति को तंत्र मंत्र के विवाद में लाठी डंडा व कुल्हाड़ियों से हमलाकर घायल कर दिया गया। हमले में घायल दंपति को नाजुक हालत में कानपुर ले जाया गया। जहां पति की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ लिखापढ़ी करके तलाश शुरू कर दी है।
मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उमरापुर मजरे पिलखिनी गांव का है। हमले का कारण कुछ दिन पहले तंत्र-मंत्र के चक्कर में विवाद हुआ था। जिसके बाद विवाद ने यह रूप ले लिया। दरअसल, सुरेंद्र चंद्र (45)की पत्नी रन्नो की तबीतय खराब रहती थी। जिस पर गांव के ही कुछ लोगों के कहने पर महिला की झांडफूंक को मकनपुर से तांत्रिक बुलाया गया था। इसी तंत्र मंत्र को लेकर सुरेंद्र का तांत्रिक बुलाने वालों से विवाद हो गया।
रविवार रात गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने घर के बाहर सो रहे सुरेंद्र चंद्र व पत्नी रन्नो देवी पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल दिया। परिजनों की सूचना पर रात 12 बजे के करीब स्थानीय पुलिस गांव पहुंची। गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर किया। जहां इलाज के दौरान सुरेंद्र चंद्र की बीती रात मौत हो गई।
वहीं पत्नी रन्नो देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई श्याम चंद्र की तहरीर पर अमर सिंह, राम सिंह, बुधराज, धनराज पुत्र प्रभु दयाल निवासी उमरापुर व मिलन और धुन्नी के विरुद्ध धारा संगीन धाराओं में कार्रवाई करते हुए तलाश शुरू कर दी गई है। थानेदार राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट से काफी हद तक तस्वीर साफ हो सकेगी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story