- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 13 लाख रुपये के...
उत्तर प्रदेश
13 लाख रुपये के बकायदार की दुकान पर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Admin4
26 March 2023 10:44 AM GMT

x
बरेली। नगर निगम अपने बड़े बकायदारों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में आज नगर निगम ने अपने बड़े बकायदार के खिलाफ नोटिस चस्पा कर उन्हें तीन दिनों का समय दिया है। अगर तीन दिनों के अंदर टैक्स जमा नहीं किया जाएगा तो नगर निगम उनके खिलाफ कार्यवाही करेगा। नगर निगम की इस कार्यवाही से बड़े बकायदारों में हड़कंप मचा हुआ है। मार्च महीने का अंत होने को है और कई बड़े बकायदारों ने नगर निगम में टैक्स जमा नहीं किया है।
इस मामले में नगर निगम की टीम टैक्स अधिकारी महत्तम यादव के नेतृत्व में कटरा चांद खां निवासी खेमा देवी की दुकान पर नोटिस चस्पा किया। खेमा देवी ने नगर निगम का 13 लाख रुपये का टैक्स जमा नहीं किया है। नोटिस में उन्हें चेतावनी दी गई है कि वह अपने टैक्स को तीन दिन के अंदर जमा कर दें, अन्यथा दुकान को सीलकर बेदखली आवंटन की कार्यवाही की जाएगी। नगर निगम अन्य बकायदारों पर भी कार्यवाही करने की तैयारी में जुटा है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story