- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दरोगा हुआ निलंबित,...
उत्तर प्रदेश
दरोगा हुआ निलंबित, मृतका के पिता ने कहा- आरोपी जल्द नहीं हुए गिरफ्तार तो कर लूंगा आत्महत्या
Admin4
27 Dec 2022 1:27 PM GMT

x
आगरा। आगरा जिले के खंदौली में छेड़छाड़ पीड़ित महिला के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मामले कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले दरोगा अर्जुन सिंह को सोमवार को पुलिस कमिश्नर ने निलंबित कर दिया। वहीं अब सोमवार को भी तमाम नेताओं व संगठनों के लोगों ने पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान मृतका के पति ने कहा की सभी लोग आश्वासन देकर चले जाते है। घटना को 5 दिन हो गए हैं, लेकिन पुलिस अभी तक फरार आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं कर सकी है। कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आत्महत्या कर लेगा। जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा।
आपको बता दें कि महिला ने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी। परिजन ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया था। आरोप है कि थाने पर शिकायत करने पर दरोगा अर्जुन सिंह ने कोई सुनवाई नहीं की। उल्टा पीड़िता पर ही आरोप लगा कर थाने से भगा दिया, जिससे आहत होकर पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। मामले में कार्रवाई करते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था शनिवार को पुलिस ने मैन आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Admin4
Next Story