- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सोनिया गांधी के गढ़...
सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली का हाल: कांग्रेस का सूपड़ा साफ, प्रत्याशी तक नहीं उतार पाई पार्टी

फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव हुए. इन चुनावों में भाजपा को शानदार जीत हासिल हुई. राज्य में 825 सीटों में से 334 पर निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए. जबकि 476 सीटों पर आज मतदान हुआ. इन चुनावों में भाजपा को 600 (निर्विरोध+मतदान में जीत) से ज्यादा सीटों पर जीत मिली. जबकि सपा 100 के भीतर सिमट गई. वहीं, कांग्रेस का चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया. यहां तक कि कांग्रेस ने सोनिया गांधी के गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली में तक अपने प्रत्याशी नहीं उतार पाए. कांग्रेस ने जिले के 18 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख बनाने के लिए दूसरी पार्टी के प्रत्याशियों को वॉकओवर दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





