उत्तर प्रदेश

कंपनी ने लेबर सप्लाई के नाम पर 9.61 लाख रुपये ठगे

Shreya
29 Jun 2023 6:19 PM IST
कंपनी ने लेबर सप्लाई के नाम पर 9.61 लाख रुपये ठगे
x

नोएडा। थाना फेस-3 में एक कंपनी के अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 4 लोगों ने लेबर सप्लाई करने के नाम पर उनकी कंपनी से संपर्क किया तथा धोखाधड़ी करके उनसे 9 लाख 61 हजार 928 रूपए ठग लिया।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि सुमित कुमार ने कोर्ट के आदेश पर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने अमरनाथ ठाकुर, गौरव ठाकुर, राजेश ठाकुर और सुमन कुमार के खिलाफ धारा 420, 406, 506 तथा 120बी के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने लेबर सप्लाई करने के नाम पर उनसे संपर्क किया तथा एडवांस पेमेंट के रूप में उनसे 9,61,928 रूपए ले लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उन्हें लेबर सप्लाई नहीं किया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story