उत्तर प्रदेश

ट्रेन हादसे के मृतको की आत्मा की शांति के लिये समिति ने किया हवन

Admin Delhi 1
6 Jun 2023 4:10 AM GMT
ट्रेन हादसे के मृतको की आत्मा की शांति के लिये समिति ने किया हवन
x

फ़तेहपुर: उड़ीसा ट्रेन हादसे में मारे गए लोगो की आत्मा की शांति व घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर युवा विकास समिति तत्वावधान में हवन पूजन व पार्थना का आयोजन किया गया। सोमवार को शांति नगर स्थित आनंदेश्वर धाम पर युवा विकास समिति के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा व उप जिलाधिकारी सदर अवधेश निगम की उपस्थिति में बालासोर उड़ीसा में हुई ट्रेन दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति हेतु हवन पूजन का आयोजन किया गया। हवन करके घायलों के कुशल व स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की गई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंदिर प्रांगण वृक्ष लगाकर पर्यावरण स्वच्छ बनाने का संदेश भी दिया गया।

मनुष्य को पर्यावरण से जीने की मूलभूत सुविधा उपलब्ध होती है। ऐसे में इसके लिए संरक्षण, संवर्धन और विकास की दिशा में ध्यान देना सभी का कर्तव्य है। इस मौके पर संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी, सुशील, जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, रूपम मिश्रा, सतीश महाराज, अफताब, अमन दीक्षित, विकास, सौरभ मिश्रा उपस्थित रहे।

Next Story