उत्तर प्रदेश

मच्छरदानी काटकर बच्चा चोरी कर लिया

Admin Delhi 1
23 May 2023 5:00 PM IST
मच्छरदानी काटकर बच्चा चोरी कर लिया
x

गाजियाबाद न्यूज़: नए रेलवे स्टेशन के पास रात मच्छरदानी में माता-पिता के साथ सो रहे तीन साल के बच्चे को किसी ने चोरी कर लिया. बच्चे को चोरी करने के दौरान पिता वहां नहीं था, जबकि बच्चे की मां नींद में थी. चोरों ने बच्चे को मच्छरदानी ब्लेड से काटकर चोरी किया है. बच्चे की मां ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से लखीपुर खीरी के गांव रूमपुरा पसगवां के रहने वाला सरवन मजदूरी करता है. वह पत्नी और गांव के अन्य लोगों के साथ रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी में रहता है. सरवन की पत्नी राजरानी का कहना है कि को वह अपने तीन साल के बेटे मनीष और पति सरवन के साथ सड़क किनारे मच्छरदानी में सो रही थी. रात करीब डेढ़ बजे एक युवक आया और उसके बेटे को उठाकर ले गया. आसपास बच्चे की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला. फिर पुलिस को सूचना दी. एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है.

1.64 लाख रुपये खाते से निकाले

दुहाई की खाटू श्याम कालोनी के रहने वाले मुकेश त्यागी व गीता त्यागी ने मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत दी है कि 26 मार्च को किसी व्यक्ति ने फोन पर बैंक डिटेल लेकर उनके खाते से 1.64 लाख रुपये निकाल लिए. यह रकम तीन बार में निकाली गई है.

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

नगर की एक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी से पड़ोसी युवक डेढ़ साल से दुष्कर्म कर रहा था. शादी की बात करने पर युवक ने किशोरी को मारपीट कर घायल कर दिया. किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है.

Next Story