उत्तर प्रदेश

बच्चे को उतारा गया मौत के घाट, पुलिस को वारदात के घंटों बाद मिली जानकारी

jantaserishta.com
22 April 2022 10:25 AM IST
बच्चे को उतारा गया मौत के घाट, पुलिस को वारदात के घंटों बाद मिली जानकारी
x

गाजियाबाद: गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में 14 साल के एक बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है. बच्चे का शव रेडिसन ब्लू होटल के पीछे बने एक पार्क में पड़ा मिला. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. बच्चे की हत्या किसने और क्यों की, इस संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है.

बच्चे की पहचान 14 साल के हिमांक भारद्वाज के रूप में की गई है. बच्चे को पार्क में अचेत पड़ा देख कुछ लोग उसे मैक्स अस्पताल ले गए जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद किसी तरह बच्चे के माता-पिता को जानकारी मिली.
बताया जा रहा है कि हिमांक के माता-पिता कौशांबी इलाके के पुष्प विहार नाम के कॉलोनी में रहते हैं. बच्चे की मौत की सूचना के बाद वे भी अस्पताल पहुंचे. फिलहाल, उन्होंने किसी पर शक नहीं जताया है. उधर, पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाके में जानकारी जुटा रही है कि आखिरी बार बच्चे को किसके साथ देखा गया था. वह यहां तक कैसे पहुंचा.
बताया जा रहा है कि मामले की सूचना पुलिस को वारदात के घंटों बाद पता चली. पुलिस से इस संबंध में बातचीत करने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल जारी है.
बता दें कि 20 अप्रैल को भी मोदीनगर में 12 साल के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. बच्चा अपने घर से स्कूल बस के जरिए स्कूल के लिए निकला था. दावा किया जा रहा है कि बस में स्कूल जाते समय बच्चे का सिर सड़क पर किसी खंभे से टकराया और हादसे में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story