उत्तर प्रदेश

दो दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दिवाली से पहले बुझ गए दो घरों की चिराग

Admin Delhi 1
24 Oct 2022 12:08 PM GMT
दो दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दिवाली से पहले बुझ गए दो घरों की चिराग
x

सिटी न्यूज़: मवाना वापस आते समय रविवार देर रात दो दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। त्योहार से पहले घर आई इस मातम भरी खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि साहिल अभी कुछ ही दिन पहले न्यूजीलैंड से वापस आया था और एक माह बाद ही उसकी शादी होनी थी। उसी की तैयारियों में वह लगा हुआ था।

कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई: प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात तकरीबन दो बजे मवाना में गुड़ मंडी के निवासी व्यापारी मुकेश अग्रवाल का इकलौता पुत्र अक्षित और हस्तिनापुर के रठौर खुर्द निवासी साहिल नारांग का पुत्र चिरंजी नारंग इस हादसे का शिकार हुआ। दोनों दोस्त अपनी कार से मवाना की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह मवाना से बाहर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। दोनों ही दोस्तों की हादसे में मौत हो गई।

एक महीने बाद होनी थी शादी: घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए। इसके बाद परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। पुलिस ने दोनों ही शवों को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आपको बता दें कि अक्षित परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं साहिल की शादी तकरीबन एक माह बाद होनी थी। दोनों ही जरूरी काम से मेरठ गए थे और वहां से रात में वापस आ रहे थे। परिजनों ने बताया कि साहिल न्यूजीलैंड में रहकर पढ़ाई करता था। वह एक सप्ताह पहले ही वापस आया था और शादी की तैयारियों में लगा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Next Story