उत्तर प्रदेश

चंद्रशेखर पर हमला करने वालों की कार बरामद

HARRY
29 Jun 2023 1:06 PM GMT
चंद्रशेखर पर हमला करने वालों की कार बरामद
x
सहारनपुर बीते दिन बुधवार को भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ‘आजाद’ पर सहारनपुर में फायरिंग हुई। जिसमें चंद्रशेखर की कमर पर चोट लग गई। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को चार लोगों को हिरासत में लिया है। हमले के समय इस्तेमाल की गई कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार 28 जून को चंद्रशेखर आजाद अपनी फार्च्यूनर गाड़ी से यात्रा कर रहे थे। गाड़ी में उनके साथ भाई भी था। इसी दौरान हमलावरों ने चंद्रशेखर पर फायरिंग कर दी। इस पूरी घटना में चंद्रशेखर घायल हो गए और उनकी गाड़ी के शीशे भी टूट गए।घटना के तुरंत बाद चंद्रशेखर आजाद को तत्काल सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजाद के साथियों ने बताया कि जिस वक्त हमला हुआ वे सहारनपुर में एक कार्यकर्ता के घर आए हुए थे जिनकी मां का कुछ दिन पहले ही निधन हो गया था।
सहारनपुर के एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मैंने चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात और बात की है। वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। मैंने उनके डॉक्टर से भी बात की है। डॉक्टरों ने भी बताया कि आजाद की हालत स्थिर है। उन्हें संभवतः कल छुट्टी दे दी जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
Next Story