- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- टुकड़ो में मिला कार...

x
नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर। शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू अनियंत्रित होकर सड़क के 20 फुट नीचे गिर गई। इसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि, एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है। घटना थाना दनकौर क्षेत्र के गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास की है।
खबरों के मुताबिक, दोनो व्यक्ति भरत और गौरव BMWHR22M0003 से आगरा की ओर जा रहे थे। यह हादसा सुबह लगभग 8.30 बजे दनकौर क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 11 पर उनकी कार अत्यधिक तेज गति होने के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई।बता दे कि, BMW कार अभी गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेस-वे से 20 फीट नीचे जा गिरी।
आपको बता दे कि, इस हादसे में 20 साल के भरत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका दोस्त गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। कैलाश अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि दुर्घटना इतना भयंकर थी कि BMW कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक भरत का शव भी कई टुकड़ों में मिला। फिलहाल थाना दनकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
Next Story