उत्तर प्रदेश

सड़क में खेलते हुए कुत्ते को कार ने कुचला, फिर... देखें VIDEO

Shubhra Nandy
17 Dec 2022 4:26 PM IST
सड़क में खेलते हुए कुत्ते को कार ने कुचला, फिर... देखें VIDEO
x

फाइल फोटो 

सबसे पहले बदायूं में चूहे को डुबोकर मारने का मामला सामने आया।

जनता से रिश्ता वबेडेस्क | सबसे पहले बदायूं में चूहे को डुबोकर मारने का मामला सामने आया। इसके बाद एक लग्जरी कार ड्राइवर ने अलीगढ़ में बीमार कुत्ते पर गाड़ी चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। सोसायटी के लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह गाड़ी दौड़ाता हुआ ले गया। अब ताजा मामला गाजियाबाद का है। जहां सड़क पर खेल रहे दो कुत्तों पर एक कार ड्राइवर ने गाड़ी चला दी। जिसमें एक कुत्ते की मौत हो गई। मरने वाले कुत्ते का नाम डुमरू था। पेट लवर्स कह रहे हैं कि वो अपने दूसरे साथी के साथ खेल रहा था। इस दौरान उसपर गाड़ी चला दी।

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो तैर रही है। इसमें दो कुत्ते सड़क पर खेल रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक स्विफ्ट कार वहां से निकल रही है। इस दौरान एक कुत्ता तो वहां से कार की आहट सुनकर भाग जाता है, लेकिन दूसरे कुत्ते की टायर के नीचे आकर मौके पर मौत हो जाती है।
बता दें कि यह वीडियो गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके भारत सिटी का बताया जा रहा है। एनिमल सेव पर काम करने वाली संस्था बीन्ग ह्यूमन के ट्विटी हैंडल से इस वीडियो को शेयर भी किया गया है। हालांकि यह तो नहीं पता कि यह वीडियो कब की है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर पेट लवर्स कार चालक पर कठोर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Next Story