- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कार ने बाइक को मारी...

x
शाहजहांपुर। रामचंद्र मिशन थाना से ड्यूटी करके एक होमगार्ड बाइक से अपने गांव जा रहा था। हरदोई वाईपास पर एक ढाबे के सामने कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल होमगार्ड को अस्पताल भेज दिया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक कार छोड़कर भाग गया।
रोजा थाना क्षेत्र के गांव गुर्री निवासी 50 वर्षीय सोनपाल होमगार्ड था। उसकी ड्यूटी गुरुवार की रात रामचंद्र मिशन थाना में थी। सुबह आठ ड्यूटी समाप्त होने के बाद होमगार्ड बाइक से अपने गांव जा रहा था। हरदोई वाइपास चौराहे पर एक ढाबे के सामने कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
जिससे वह बाइक से नीचे सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक वोनट में कुछ दूर तक रगड़ती चली गई। राहगीरों ने शोर मचाया तो चालक कार सड़क के किनारे खड़ी करके भाग गया। रामचंद्र मिशन प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल भेज दिया।
डाक्टर ने होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर खबर मिलने पर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

Admin4
Next Story