उत्तर प्रदेश

बस ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Rani Sahu
23 July 2023 6:25 PM GMT
बस ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
x
झांसी : झांसी में रविवार दोपहर करीब ढाई बजे गुरसराय में बंका पहाड़ी के पास तेज रफ्तार बस (high speed bus) ने कार (car) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत (four people died) हो गई। चारों एक ही परिवार के सदस्य थे। कार चालक की हालत गंभीर है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सभी के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
गरौठा के गौना गांव निवासी रामपाल (50) पत्नी राजकुंवर (45), बहू फूला देवी (38), बेटे की बहू रश्मि (19) के साथ मध्य प्रदेश के सेंदरी गांव जा रहे थे। गरौठा के सुभाषनगर का पुष्पेंद्र (30) कार चला रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे जैसे ही उनकी कार बंका पहाड़ी के करीब पहुंची उसी समय सामने से आई सवारियों से भरी तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर से कार के चीथड़े उड़ गए।
कार में सवार पांचों लोग उसी में फंसे रह गए। हादसे को देख आसपास के लोग भी दौड़कर आ गए। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत करके किसी तरह कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका। कार में सवार पांचों लोगों की हालत बेहद नाजुक थी। सभी खून से लथपथ थे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने रामलाल, राजकुंवर, फूला और रश्मि को मृत घोषित कर दिया। पुष्पेंद्र की हालात अभी भी नाजुक है। उससे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सीओ मोंठ लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बस को कब्जे में ले लिया गया है।
Next Story