- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नाबालिग लड़की को उठा...
उत्तर प्रदेश
नाबालिग लड़की को उठा ले गए दबंग, दुष्कर्म कर बदहवास हालत में छोड़ दिया
Harrison
28 Aug 2023 4:22 PM GMT

x
हरदोई। गांव के तीन युवकों ने घर से अकेली लड़की को उठा लिया। गांव के बाहर ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद उसे बदहवास हालत में छोड़ कर फरार हो गए। खेत से चारा लेकर लौटे लड़की के माता-पिता ने लड़की को घर में न देख खोजबीन शुरू की, तब उन्हें गांव के बाहर लड़की बदहवास हालत में मिली।
जानकारी के अनुसार थाना बेनीगंज क्षेत्र अंतर्गत टिकुरी निवासी पति-पत्नी खेत पर चारा लेने गए थे। घर में उनकी 15 वर्षीय अकेली पुत्री थी। जब वह घर लौट कर आए तब उन्हें पुत्री नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद गांव के बाहर उनकी पुत्री बदहवास हालत में मिली। जानकारी करने पर गांव की एक महिला ने उन्हें बताया कि गांव का ही राहुल व उसके दो दोस्त लड़की को खेतों की ओर लिए जा रहे थे। पीड़ित बालिका ने बताया कि राहुल व उसके साथियों ने कोई उसे नशीली चीज खिला दी। इसके बाद तीनों उसके साथ दुराचार कर उसे बदहवास हालत में छोड़ कर भाग गए। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
Tagsनाबालिग लड़की को उठा ले गए दबंगदुष्कर्म कर बदहवास हालत में छोड़ दियाThe bullies took away the minor girlraped her and left her in an inebriated conditionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTA NEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDI NEWSINDIA NEWSKHABARON KA SISILATODAY'S BREAKING NEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPER जनता से रिश्ता न्यूज़MID DAY NEWSPAPER

Harrison
Next Story