उत्तर प्रदेश

बेटे को बचाने दौड़ी मां पर दबंगों ने किया लाठी से हमला

Admin4
14 April 2023 2:17 PM GMT
बेटे को बचाने दौड़ी मां पर दबंगों ने किया लाठी से हमला
x
बहराइच। जनपद के कहारनपुरवा गांव निवासी एक महिला अपने बेटे को बचाने के लिए गई तो दबंगों ने वृद्ध महिला पर लाठी से हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के कहारनपुरवा गांव निवासी ननकुन्ने पुत्र मिश्री लाल गुरुवार गांव से होकर गाय चराने ले जा रहा था।
गाय बब्बू के खेत की मेढ़ से होकर निकलने लगी। जिस पर बब्बू सहित तीन हमलावरों ने ननकुन्ने को लाठियों से पीटा। बेटे को पिटता देख मां कुन्नी (70) उसे बचाने दौड़ी, तो हमलावरों ने उसे भी जमकर पीटा। ननकुन्ने ने बताया कि उसकी मां का गला दबा दिया, जिससे उसके मां की मौत हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
पुलिस केस दर्ज न कराने को दवाब बनाती रही। काफी जद्दोजहद के बाद देर शाम शव पोस्टमार्टम को भेजा है। एसएचओ श्याम देव चौधरी ने बताया कि हत्या का निराधार आरोप लगाया जा रहा था। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। कुछ लोग गिरने से मौत की बात कह रहे हैं।
Next Story