उत्तर प्रदेश

मॉल में मारी गई थी गोली, घायल बिल्डर की मौत

AJAY
28 July 2022 3:33 PM GMT
मॉल में मारी गई थी गोली, घायल बिल्डर की मौत
x
पढ़े पूरी खबर
आगरा में बोदला स्थित टीएसआर मॉल में बिल्डर राजीव गुप्ता को गोली मारी गई थी। उनका दो सप्ताह से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को बिल्डर की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी पर पुलिस फोर्स पहुंच गई।
मामले में आरोपी साझीदार अशोक तोमर जेल में बंद है। परिजनों ने आरोप लगाया था कि हाल ही में आरोपी के घर वालों ने समझौते का दबाव बनाया था। उन्हें धमकी भी दी थी। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था।
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडे का कहना है कि जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है। इसमें अब हत्या की धारा की वृद्धि की जाएगी। एक आरोपी और नामजद है। उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta