उत्तर प्रदेश

मचाया उत्पात: सांड ने थाने में घुसकर दरोगा को किया घायल

jantaserishta.com
25 April 2022 1:58 PM IST
मचाया उत्पात: सांड ने थाने में घुसकर दरोगा को किया घायल
x

बुलंदशहर: आवारा पशु अभी तक तो खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ किसानों पर हमला करके मुसीबत का सबब बने हुए थे, लेकिन अब उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक आवारा सांड ने थाने में घुसकर पुलिस दरोगा पर जानलेवा हमला कर दिया. घायल दरोगा का इलाज चल रहा है.

मामला बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद थाना का है, जहां शनिवार शाम एक सांड थाने में घुस आया. उस वक्त थाने के दरोगा मुनेंद्र सिंह थाने में थे. उनको किसी कार्य से बाहर जाना था. सांड सामने आया तो उन्होंने उसको रास्ते से बाहर करने का प्रयास किया लेकिन सांड इधर-उधर ही थाने में घूमने लगा.
इस पर दरोगा मुनेंद्र ने डंडे आदि से सांड को भगाने का प्रयास किया तो सांड ने दरोगा मुनेंद्र पर हमला कर दिया और दरोगा को जमीन पर पटक दिया. अचानक हुए इस हमले से मुनेंद्र बुरी तरीके से जख्मी हो गए और उनके सिर में काफी चोट आई. सांड के हमले व दरोगा को घायल देखते हुए थाना परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया.
सभी पुलिसकर्मियों ने सांड को थाने से भगाकर दरोगा मुनेंद्र को उपचार के लिए सीएचसी लखावटी पर भर्ती कराया. उनके सिर में काफी चोट आई है और सिर में स्टिच लगे हैं. घायल दरोगा मुनेंद्र ने बताया कि उनके सिर में चोट आई है, कोई ऐसी घबराने की बात नहीं है, एक हादसा हुआ था लेकिन अब सब ठीक है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story