उत्तर प्रदेश

दुल्हन के पिता की पीट-पीटकर हत्या

Admindelhi1
5 May 2024 11:28 AM IST
दुल्हन के पिता की पीट-पीटकर हत्या
x
रुक गई बेटी की विदाई पहले उठेगी पिता की अर्थी

आगरा: फतेहाबाद में अवंति चौक के पास स्थित कृष्णा धाम कालोनी में दुल्हन के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. शादी समारोह में दहशत फैल गई.

रामबरन को लहूलुहान देख भाई भूरी सिंह, अनिल, विनोद उन्हें बचाने आए. हमलावरों ने उन्हें भी पीटा. चारों बुरी तरह जख्मी हो गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने रामबरन को मृत घोषित कर दिया. रामबरन की मौत की खबर से शादी वाले घर में कोहराम मच गया. बची हुई रस्में रोक दी गईं. दुल्हन की विदाई भी रुक गई. बाराती वापस लौट गए. दूल्हा और चंद बाराती रुक गए. रामबरन के भाई अनिल ने तहरीर देकर राजू, सुनील, विष्णु, पुष्पेंद्र, रंजीत, विजय को नामजद किया है.

शादी वाले घर में कोहराम मचा, दुल्हन हुई बेसुध: डोली उठने से पहले दुल्हन के पिता की हत्या कर दी गई. हत्यारोपी कोई और नहीं मामा है. घटना से शादी वाले घर में कोहराम मचा हुआ है. दुल्हन मधु रो-रोकर बेहोश हो गई. उसकी मां और दादी को रिश्तेदारों ने बमुश्किल संभाला.

Next Story