- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दुल्हन ने दूल्हे को...
दुल्हन ने दूल्हे को पहनाई जयमाला, लेकिन दूल्हे के भाई से कराई गई शादी, जानें क्या है पूरा माजरा

आगरा: यूपी के आगरा में शादी का जो किस्सा सामने आया है उसने सभी को हैरान और परेशान कर दिया। दूल्हा-दुल्हन का जयमाला कार्यक्रम हो चुका था। लड़की और लड़का पक्ष वाले अब सात फेरों की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ तक बाजी पूरी तरह से पलट गई। फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल ताज इन में रक्षेंद्र बारात लेकर पहुंचा था। जयमाला हो चुकी थी। फेरों से पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पहली पत्नी से तलाक लिए बिना वह दूसरी शादी रचा रहा था। यह देख दुल्हन के घरवालों ने भी हंगामा शुरू कर दिया। आनन-फानन में देवर से उसकी शादी कराई गई। दूसरी शादी करने पहले दूल्हे को हवालात में रात गुजारनी पड़ी। पुलिस ने शुक्रवार को शांतिभंग में उसका चालान किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





