उत्तर प्रदेश

सुहागरात पर प्रेमी संग नकदी-जेवर लेकर दुल्हनिया फरार

Admin4
10 April 2023 12:58 PM GMT
सुहागरात पर प्रेमी संग नकदी-जेवर लेकर दुल्हनिया फरार
x
मेरठ। मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में एक दुल्हनिया के सुहागरात पर पति को सोता छोड़कर प्रेमी संग नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर भागने का मामला प्रकाश में आया है। दुल्हनियां नैनीताल की बताई गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
रोहटा निवासी आशीष कुमार का कहना है कि बीती छह अप्रैल को उसकी शादी सीमा पुत्री नत्थू सिंह निवासी गांव कालकागंज हल्द्वानी नैनीताल से हुई थी। आरोप है सात अप्रैल को बरात सीमा को लेकर गांव लौटी। रात में 12 बजे उठे तो देखा पत्नी घर में नहीं थी। परिवार के अन्य लोगों से जानकारी की तो किसी को भी सीमा के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मोबाइल फोन भी बंद था। परिजनों ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए तो सीमा पल्सर सवार युवक के साथ बैठकर जाते हुए दिखाई दी। रविवार को परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि सीमा घर में रखे करीब 57 हजार रुपये और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला की जानकारी की जा रही है। नैनीताल पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
Next Story