- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ब्यूटीक संचालिका...
उत्तर प्रदेश
ब्यूटीक संचालिका दोस्तों के साथ गई बाहर घूमने, बंद फ्लैट से चोरों ने किया माल साफ
Admin4
20 Dec 2022 4:26 PM GMT

x
मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के अंसल टाउन कॉलोनी में सोमवार देर रात चोरों ने ब्यूटीक संचालिका के बंद पड़े फ्लैट का ताला तोड़कर माल साफ कर दिया। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। अंसल टाउन के फ्लैट नंबर एफ एफ 30 में प्रिया सिंह अकेली किराए पर रहती है। उन्होंने, मकान के अंदर अपना साईं कलेक्शन के नाम से ब्यूटी पार्लर और ब्यूटीक खोल रखा है। उन्होंने एक टेलर सुबोध तोमर को भी सिलाई के लिए रखा हुआ है। सोमवार के दिन ब्यूटी पार्लर व ब्यूटीक की छुट्टी रहती है।
सोमवार को प्रिया सिंह छुट्टी होने के कारण अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने के लिए गई थी। सोमवार देर रात बंद पड़े फ्लैट में चोर दाखिल हो गए। चोरों ने अलमारी से नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। चोर फ्लैट से कितना सामान लेकर गए इसकी जानकारी करने में पुलिस जुट गई है। प्रिया सिंह के बाहर होने के कारण चोरी का सही अंदाजा नहीं मिल सका है।
मंगलवार सुबह कॉलोनी के लोगों ने उनके मकान का ताला टूटा देखा तो प्रिया सिंह को फोन मिलाया। लेकिन, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी प्रिया को फोन मिलाया। लेकिन, फोन रिसीव ना होने के कारण पुलिस ने प्रिया के ब्यूटीक पर काम करने वाले सुबोध तोमर को सूचना दी। सुबोध तोमर ने बताया कि प्रिया के आने के बाद ही कितने रुपए की चोरी हुई, इसकी जानकारी हो सकेगी।

Admin4
Next Story