उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri में गन्ने के खेत के पास ग्रामीण का संदिग्ध हालात में शव बरामद

Tara Tandi
1 Jun 2025 6:52 PM IST
Lakhimpur Kheri में गन्ने के खेत के पास ग्रामीण का संदिग्ध हालात में शव बरामद
x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी: पलिया कोतवाली क्षेत्र की बिजौरिया गांव पंचायत के मजरा गांव टाॅपरपुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत के पास एक ग्रामीण का शव मिला। मृतक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों को नामजद कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है.
बिजौरिया ग्राम पंचायत के टाॅपरपुरवा गांव निवासी परमजीत सिंह (35) घर से सुबह निकला था। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इस बीच गांव की एक आशा ने दिन में घर पहुंचकर बताया कि परमजीत गन्ने के खेत के पास अचेतावस्था में पड़ा हुआ है.
परिजनों ने मौके पर पहुंचे और उसे पलिया सीएचसी ले गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया.
मृतक की मां करतार कौर ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों को नामजद करते हुए रंजिश के तहत उसके पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया.
मां ने बताया कि उसके पुत्र की कमर के नीचे का हिस्सा जला हुआ था। इस बावत थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा और उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.
परमजीत की पत्नी कई साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी और वह किसानों के यहां ट्रैक्टर चलाकर परिवार चलाता था। भाई, मां व एक 10 साल की पुत्री है.
Next Story