- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Chandauli में अधेड़ का...
उत्तर प्रदेश
Chandauli में अधेड़ का शव फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
7 May 2025 4:37 PM IST

x
Chandauli चंदौली: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुल्हीपुर गांव में एक अधेड़ व्यक्ति का शव फांसी पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. मृतक की पहचान 46 वर्षीय सफीर-उर-रहमान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि परिवार के लोग जब सुबह जागे, तो उन्हें घर के अंदर शव लटकता हुआ मिला. घटना की सूचना पर पुलिस और क्षेत्राधिकारी (सीओ) भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की हर पहलू से जांच कर रही है. सफीर-उर-रहमान की मौत से उनके परिवार में मातम छा गया है.
फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए हर संभव जांच कर रही है. प्रारंभिक रूप से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या किसी और वजह से यह घटना घटी. पुलिस रिपोर्ट और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.
TagsChandauli अधेड़ शव फंदेलटका मिलाजांच जुटी पुलिसChandauli Middle-aged man's body found hangingpolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





