उत्तर प्रदेश

Kanpur नगर निगम में तैनात अधिकारी के निवास पर घरेलू सहायिका का शव बरामद

Admindelhi1
22 May 2025 12:06 PM IST
Kanpur नगर निगम में तैनात अधिकारी के निवास पर घरेलू सहायिका का शव बरामद
x
बंगले में मिला मेड का शव

कानपुर: स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय में तैनात एक अधिकारी के बंगले में मंगलवार की रात घर की मेड का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। अधिकारी जब अपनी ड्यूटी समाप्त कर रात में घर पहुंचे उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

काकादेव इलाके में रहने वाली रेशमा देवी (70) मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय में तैनात एई अधिकारी के बंगले में मेड का काम करती थी। उनके पति रामबाबू राजमिस्त्री हैं। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं।

मंगलवार की रात वह अधिकारी के घर काम करने पहुंची थीं। अधिकारी जब घर पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वृद्धा का शव जमीन पर पड़ा था। आसपास खून के धब्बे भी थे। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। बेटे ने बताया कि मां को टीबी की बीमारी थी। जिससे उनको खून की उल्टियां होती थी।

स्वरूप नगर थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने बताया कि परिजनों के मुताबिक उन्हें टीबी की बीमारी थी। शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जमीन पर गिरने से उन्हें चोट लगी होगी। जिससे उनकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Story