- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 22 साल की युवती का 5...
उत्तर प्रदेश
22 साल की युवती का 5 टुकड़ों में शव काटकर फेंका, SP ने दिया बड़ा बयान
Shantanu Roy
15 Nov 2022 5:10 PM GMT

x
बड़ी खबर
आजमगढ़। आजमगढ़ के कंधारपुर थाना क्षेत्र में कुएं में एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ। SP ने कहा, "शव को कुएं से बाहर निकाला गया, अज्ञात महिला के अलग-अलग बॉडी पार्ट्स मिले हैं, शिनाख्त नहीं हुई है,मौके पर सभी टीमें मौजूद हैं।फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं।"
उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ के कंधारपुर थाना क्षेत्र में कुएं में एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2022
SP ने कहा, "शव को कुएं से बाहर निकाला गया, अज्ञात महिला के अलग-अलग बॉडी पार्ट्स मिले हैं, शिनाख्त नहीं हुई है,मौके पर सभी टीमें मौजूद हैं।फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं।" pic.twitter.com/Or8cr1CpMZ
आजमगढ़ में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड से मिलता-जुलता केस सामने आया है। यहां एक कुएं में 22 साल की लड़की का शव मिला। शव को 5 टुकड़ों में काटकर फेंका गया था। रेप के बाद लड़की की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
लड़की कौन है, इसकी शिनाख्त नहीं
मामला आजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमी पट्टी गांव के गौरी का पूरा का है। यहां पर सड़क किनारे एक कुआं है। मंगलवार को कुएं से बदबू आने पर लोगों ने झांककर देखा तो शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव निकलवाया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
हाथ और पैर अलग-अलग मिले, सिर नहीं मिला
कुएं से निकाला गया शव पांच हिस्सों में था। लड़की के हाथ और पैर काटकर अलग-अलग कर दिए गए थे। सिर अभी तक नहीं मिला है। एक हाथ में उसने कड़ा और दूसरे में घड़ी पहन रखी है। लड़की से रेप की आशंका जताई जा रही है।
कहीं और से शव लाकर ठिकाने लगाया गया
पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को बुलाया। शव 2 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि लड़की की हत्या कहीं और करके शव यहां ठिकाने लगाया गया है। SP अनुराग आर्य ने बताया कि टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।
कुआं खाली कराया जा रहा
टुकड़ों में शव मिलने के बाद कुएं का पानी संक्रमित होने का खतरा है। ऐसे में ग्रामीणों द्वारा पंप लगाकर कुएं का पानी खाली कराया जा रहा है। वहीं, पुलिस आसपास के जिलों में गुमशुदा युवतियों के बारे में पड़ताल कर रही है।
Next Story