- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कफन में लिपटी...
उत्तर प्रदेश
कफन में लिपटी मां-बेटियों की लाशें पहुंचीं गांव, मातम में डूबा माहौल
Saba Naaz
27 Jun 2025 9:41 PM IST

x
Bijnor बिजनौर : मां और दो बेटियों के शव कफन में लिपटकर एकसाथ घर पहुंचे तो पूरा टंडेरा गांव गम में डूब गया। गांव वालों और रिश्तेदारों ने सहयोग करते हुए अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। तीनों की अर्थी एक साथ उठीं तो हर आंख नम हो गई।
गमगीन माहौल में रात में 11 बजे कडूला नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। बृहस्पतिवार सुबह बिजनौर जिले के नूरपुर के गांव टंडेरा गांव में पुखराज सिंह ने पत्नी और दो बेटियों के संग जहर निगल लिया था। हालत बिगड़ने पर चारों को अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान पुखराज की पत्नी रमेशिया, बेटी अनीता उर्फ नीतू, छोटी बेटी सविता उर्फ सीटू की मौत हो गई। जबकि पुखराज मेरठ मेडिकल में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहा है।
बृहस्पतिवार की देर शाम मां-बेटियों के शव पोस्टमार्टम होने के बाद घर पहुंचे तो पूरा गांव उमड़ पड़ा। रिश्तेदार भी पहुंचे। तीनों शव देखकर हर किसी की आंख में आंसू आ गए। पहले तो दिन निकलने पर अंतिम संस्कार करने की बात कही गई, मगर बाद में रात में ही अंतिम संस्कार का निर्णय लिया गया।
रात में ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने अर्थी तैयार करने और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में लगने वाला सामान की व्यवस्था की। रात में 11 बजे तीनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए गांव के पास ही बहने वाली कडूला नदी पर ले जाया गया। जहां बेटे सचिन ने अपनी मां और दोनों बहनों की चिता को मुखाग्नि दी।
Tagsकफनमां-बेटियोंलाशेंShroudsmothers and daughterscorpsesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





